दैनिक जागो वर्ल्ड!जबलपुर

जबलपुर की टेलीग्राफ फैक्ट्री में एक पुरानी और जर्जर दीवार गिरने से दो कर्मचारियों की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब फैक्ट्री में पुरानी इमारत को तोड़कर लोहा निकालने का काम चल रहा था।शहर में स्थित टेलीग्राफ फैक्ट्री में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। बारिश के मौसम में गीली जर्जर दीवार गिरने अचानक भरभराकर गिर गई, जिसके मलबे में दबने से दो कर्मचारियों की मौत हो गई। दोनों के शवों को राहत एवं बचाव दल ने बाहर निकाल लिया है।

बताया जा रहा है कि फैक्ट्री कई वर्षों से खंडहर हालत में पड़ी थी। यहां पुरानी इमारत को तोड़कर लोहा निकालने का काम किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल और फैक्ट्री प्रबंधन मौके पर पहुंचा तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
