HomeHImachal NewsKangraजिला पुलिस नूरपुर द्वारा पुलिस की कार्रवाई में 16.96 ग्राम चिट्टे के...

जिला पुलिस नूरपुर द्वारा पुलिस की कार्रवाई में 16.96 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

नूरपुर-भूषण शर्मा

जिला पुलिस नूरपुर द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक व्यक्ति को 16.96 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया है।जानकारी देते हुए एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया की पुलिस टीम डमटाल क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर तपेश्वर सिंह उर्फ सोनू (उम्र 48 वर्ष) निवासी गाँव नांगलियाँ चक्क तहसील इंदौरा के रिहायशी मकान पर दबिश दी गई। तलाशी के दौरान आरोपी के घर से 16.96 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना डमटाल में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही हैl जिला पुलिस नूरपुर आम जनता से अपील करती है कि नशे के खिलाफ इस अभियान में पुलिस का सहयोग करें। जानकारी देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular