Wednesday, April 15, 2026
HomeRajnitiटोल टैक्स बना सरकार के लिए आफत

टोल टैक्स बना सरकार के लिए आफत

हिमाचल में एंट्री टैक्स पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह का स्पष्टीकरण

ऊना-शिवानी ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में बढ़ाए गए एंट्री टैक्स की वजह से हो रहे विवाद के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक बार फिर स्पष्टीकरण दिया है. मुख्यमंत्री ने बताया कि हिमाचल की कमर्शियल श्रेणी में आने वाली टैक्सी, पिकअप और छोटा हाथी को एंट्री टैक्स नहीं लगाया जाएगा. छह टायर वाले ट्रक से पहले की तरह 320 रुपए ही टैक्स लिया जाएगा. थ्री एक्सल वाले बड़े ट्रकों पर भी पहले की तरह 570 रुपए टैक्स होगा. हिमाचल प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों से आने वाली गाड़ियों से 100 रुपये लिए जाएंगे. उन्होंने कहा कि इस संबंध में अधिसूचना भी जारी की जाएगी. उन्होंने बताया कि बॉर्डर से पांच किलोमीटर की दूरी पर रहने वाले हिमाचल के साथ अन्य राज्य के लोगों को रियायती दरों पर पास की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी

RELATED ARTICLES

Most Popular