Wednesday, April 15, 2026
HomeHImachal NewsUnaडंगोह खास पुल के पास व्यक्ति से 8 बोतल देसी शराब बरामद

डंगोह खास पुल के पास व्यक्ति से 8 बोतल देसी शराब बरामद

दौलतपुर-संजीव डोगरा

पुलिस थाना गगरेट के अंतर्गत पुलिस टीम ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति से अवैध शराब बरामद करने में सफलता हासिल की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 28 मार्च 2025 को रात के समय ASI कुलभूषण के नेतृत्व में पुलिस चौकी दौलतपुर की टीम गश्त पर थी।
इसी दौरान डंगोह खास पुल के नजदीक पुलिस ने संजीत साहनी पुत्र जोगिन्द्र साहनी, निवासी गांव व डाकघर लक्ष्मीपुर, तहसील व थाना राजनगर, जिला मधुबनी (बिहार), हाल निवासी डंगोह खास, तहसील घनारी, जिला ऊना को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 8 बोतल देसी शराब (मार्का वीआरवी संतरा) बरामद की गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular