धर्मशाला-राकेश कुमार

हिमाचल इलैक्ट्रोहोम्योपैथिक डॉक्टर्ज एसोसिएशन व आरोग्य भारती के संयुक्त तत्वाधान में जिला कांगड़ा के धलूं स्थित प्राथमिक पाठशाला के प्रांगण में एक दिवसीय चिकित्सा कैंप का आयोजन हुआ जिसमें विभिन्न बीमारियों से संबंधित 150 से अधिक मरीज़ों की जाँच की गई ।
इस शिविर में आरोग्य भारती के सहयोग से रोटरी आई अस्पताल मारंडा पालमपुर के चिकित्सकों द्वारा रोगियों की आँखों की जाँच की ।
शिविर को सफल बनाने में सर्वोदय इंस्टीट्यूट ऑफ इलैक्ट्रोहोम्योपैथी धर्मशाला स्थित बगली के प्रशिक्षुओं ने अहम योगदान दिया ।
हेडा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ रवि कुमार रबिसन ने स्थानीय लोगों व स्कूल स्टाफ़ का आभार व्यक्त किया ।
धलूं स्थित इलैक्ट्रोहोम्योपैथी हॉस्पिटल के प्रभारी डॉ उत्तम चंद कोंडल की देखरेख में जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं ।

