Sunday, September 6, 2026
HomeHImachal NewsUnaनवरात्रि पर माता कुआ देवी मंदिर के लिए निकली भव्य शोभायात्रा

नवरात्रि पर माता कुआ देवी मंदिर के लिए निकली भव्य शोभायात्रा

दैनिक जागो वर्ल्ड दौलतपुर

दौलतपुर चौक, 18 अगस्त (संजीव डोगरा)। नवरात्रि के पावन अवसर पर दौलतपुर चौक में स्थित प्रसिद्ध माता कुआ देवी मंदिर के लिए मंगलवार को श्रद्धालुओं ने भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। माता रानी के जयघोष से पूरा दौलतपुर चौक भक्तिमय हो उठा।

शोभायात्रा का शुभारंभ दौलतपुर चौक से हुआ। श्रद्धालु गांव की परिक्रमा करते हुए माता कुआ देवी मंदिर की ओर रवाना हुए। मार्ग में स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। इस दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए माता रानी की भक्ति में लीन नजर आए।

मंदिर के सेवक राकेश कुमार चौधरी ने बताया कि नवरात्रि के पावन अवसर पर हर वर्ष श्रद्धालुओं के सहयोग से शोभायात्रा का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि यह धार्मिक आयोजन क्षेत्रवासियों की आस्था और आपसी सहयोग का प्रतीक है।

उन्होंने बताया कि दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर माता कुआ देवी मंदिर में विधिवत झंडा चढ़ाया जाएगा। इसके बाद माता रानी का पूजन, हवन सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान होंगे। श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से धार्मिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया

RELATED ARTICLES

Most Popular