Thursday, April 16, 2026
HomeHImachal NewsKangraनूरपुर में गैस सिलेंडर की किल्लत से जनता परेशान, वितरण व्यवस्था पर...

नूरपुर में गैस सिलेंडर की किल्लत से जनता परेशान, वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल

नूरपुर-भूषण शर्मा

नूरपुर में गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर आज तालाब के पास लोगों में भारी रोष देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने गैस वितरण प्रणाली को पूरी तरह से अव्यवस्थित बताते हुए इसमें सुधार की मांग उठाई।

नगरवासियों का कहना है कि गैस लेने की प्रक्रिया बेहद जटिल हो गई है। पहले ऑनलाइन बुकिंग करवानी पड़ती है और जब सिलेंडर लेने की बारी आती है, तब भी लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
लोगों ने आरोप लगाया कि जिस वार्ड के लिए गैस आती है, उस वार्ड के लोगों को ही सिलेंडर नहीं मिल पाता, जबकि दूसरे वार्ड के लोग गैस लेकर चले जाते हैं।
स्थानीय लोगों ने सुझाव देते हुए कहा कि जिस दिन जिस वार्ड में गैस की सप्लाई हो, उस दिन केवल उसी वार्ड के लोगों को प्राथमिकता दी जाए, ताकि सभी को बराबर सुविधा मिल सके।
इसके अलावा लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि आम उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं मिल पाता, जबकि कुछ दुकानदार, खासकर हलवाई, बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर ले जाते हैं।
जनता ने सरकार और संबंधित विभाग से अपील करते हुए गैस वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular