Thursday, April 16, 2026
HomeRajnitiकुटलैहड़ की छात्रा कामिनी ने राष्ट्रीय बजट क्वेस्ट प्रतियोगिता में बनाई जगह,...

कुटलैहड़ की छात्रा कामिनी ने राष्ट्रीय बजट क्वेस्ट प्रतियोगिता में बनाई जगह, क्षेत्र में खुशी की लहरजितेन्द्र शर्मा लठियानी

कुटलैहड़-जोगिंदर देव आर्य

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के कुटलैहड़ की प्रतिभाशाली छात्रा कामिनी परमार ने राष्ट्रीय स्तर की ‘बजट क्वेस्ट’ प्रतियोगिता में भाग लेने का सुनहरा अवसर प्राप्त किया है। जिला एवं राज्य स्तर को सफलतापूर्वक पार करने के बाद उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत जगह बनाई।
कामिनी ने अपनी 12वीं की शिक्षा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रायपुर मैदान से पूरी की है तथा वर्तमान में हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी इंटीग्रेटेड लॉ स्कूल (HPUILS) से बीए. एलएलबी (ऑनर्स) के द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं।
प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न राष्ट्रीय मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने पैनल चर्चा में महिला विकास से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न उठाए। उन्होंने व्यावहारिक चुनौतियों और समावेशी नीतियों की आवश्यकता पर जोर दिया।
कामिनी ने कहा, “यह अनुभव अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा, जिसने नीति निर्माण और सामाजिक मुद्दों की गहरी समझ प्रदान की। ऐसे मंच युवाओं को अपनी आवाज बुलंद करने और देश के विकास में योगदान देने का अवसर देते हैं।”
यह उपलब्धि हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए गौरवान्वित करने वाली है, जो स्थानीय स्तर से राष्ट्रीय पटल पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनाने में सक्षम हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular