Thursday, April 16, 2026
HomeNation WiseUttarakhandरामनगर में बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती पर कार्यक्रम...

रामनगर में बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

रामनगर-बलवीर बिष्ट

भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर रामनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लेटी और रामपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए तथा मिष्ठान वितरण किया कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेता राकेश नैनवाल ने कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष, समानता और सामाजिक न्याय का प्रतीक है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में समरसता स्थापित करनी चाहिए।
पूर्व दर्जा राज्यमंत्री दिनेश मेहरा ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान के माध्यम से देश को मजबूत लोकतांत्रिक आधार दिया, जिसे हर नागरिक को समझना और उसका सम्मान करना चाहिए।
सांवल्दे जिला पंचायत सदस्य दीप चन्द्र ने कहा कि बाबा साहब के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और युवाओं को उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। मंडल अध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता बाबा साहब के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चन्दन बिष्ट ने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा और जागरूकता के माध्यम से समाज के विकास में अपनी भागीदारी निभाएं।
इस अवसर पर नवीन टम्टा, घनी राम सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में भाजपा नेता राकेश नैनवाल, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री दिनेश मेहरा, जिला पंचायत सदस्य दीप चन्द्र, मंडल अध्यक्ष घनश्याम शर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चन्दन बिष्ट, नवीन टम्टा, घनी राम सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं स्थानीय लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular