Wednesday, April 15, 2026
HomeHImachal NewsKangraनूरपुर में ट्रैक्टर संचालकों के मुद्दे सदन में उठे, विधायक रणवीर सिंह...

नूरपुर में ट्रैक्टर संचालकों के मुद्दे सदन में उठे, विधायक रणवीर सिंह निक्का का जताया आभार

नूरपुर –भूषण शर्मा

नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणवीर सिंह निक्का द्वारा विधानसभा सदन में ट्रैक्टर संचालकों और चालकों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाए जाने पर क्षेत्र के ट्रैक्टर संचालकों में खुशी की लहर है। संचालकों और चालकों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने उनके हक की आवाज बुलंद कर लंबे समय से लंबित समस्याओं को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा है।
ट्रैक्टर संचालकों ने बताया कि विधायक निक्का इससे पहले भी कई बार उनके मुद्दों को उठाते रहे हैं, लेकिन इस बार सदन में मजबूती से रखे गए पक्ष के बाद सरकार ने इस पर संज्ञान लिया है। उनका कहना है कि ट्रैक्टर संचालकों को कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, जिनके समाधान के लिए ठोस नीति की आवश्यकता है।
विधानसभा में इस मुद्दे को उठाए जाने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी इस पर गंभीरता दिखाई है। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि ट्रैक्टर संचालकों के हितों को ध्यान में रखते हुए जल्द ही एक व्यापक नीति तैयार की जाएगी, ताकि उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान हो सके।
ट्रैक्टर चालकों ने उम्मीद जताई है कि सरकार द्वारा बनाई जाने वाली नई नीति से उन्हें राहत मिलेगी और उनके रोजगार पर मंडरा रहे संकट दूर होंगे। उन्होंने विधायक रणवीर सिंह निक्का और प्रदेश सरकार का धन्यवाद करते हुए जल्द सकारात्मक निर्णय की अपेक्षा जताई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular