Wednesday, April 15, 2026
HomeHImachal NewsKangra36 वर्षों की सेवा के बाद किशोरी हेल्पर सेवानिवृत्त, इंदौरा व बडुखर...

36 वर्षों की सेवा के बाद किशोरी हेल्पर सेवानिवृत्त, इंदौरा व बडुखर इकाई ने किया सम्मानित

जागो वर्ड/ इंदौरा-गुरमुख

जल शक्ति विभाग के उप मंडल बडूखर में कार्यरत किशोरी हेल्पर 36 वर्षों की लंबी सेवा के बाद मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए।इस अवसर पर विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इंदौरा इकाई व बदूखर इकाई के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से उन्हें सम्मानित किया और उनके उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा व विभाग के प्रति समर्पण की सराहना की।सहकर्मियों ने उनके साथ बिताए अनुभव साझा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य व अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular