Wednesday, April 15, 2026
HomeRajniti“बालीवाल में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा का शिविर ,HPV वैक्सीन को लेकर...

“बालीवाल में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा का शिविर ,HPV वैक्सीन को लेकर जागरूकता”

हरोली-ब्यूरो रिपोर्टर

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से गांव बालीवाल में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर सांसद अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन व प्रयासों से तथा आशा वर्कर और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से आयोजित किया गया।

शिविर के दौरान 78 मरीजों की ओपीडी की गई तथा 35 विभिन्न टेस्ट किए गए। मरीजों को मुफ्त जांच, दवाइयां और स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया गया।

इस अवसर पर ग्रामीणों को HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया। स्वास्थ्य टीम ने बताया कि यह वैक्सीन महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने में अत्यंत प्रभावी है। साथ ही जानकारी दी गई कि 5 अप्रैल और 12 अप्रैल को HPV वैक्सीन लगाई जाएगी,
स्वास्थ्य टीम ने अभिभावकों को अपनी बेटियों का समय पर टीकाकरण कराने के लिए जागरूक किया और इससे जुड़े भ्रमों को भी दूर किया।

इस शिविर में डॉ. प्रदीप के नेतृत्व में टीम ने सेवाएं दीं, जबकि रुचि, मनीष और निहाल ने भी सहयोग किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular