दैनिक जागो वर्ल्ड पंजाबर

द भारत स्काउटस एवं गाइडस ल. ल. द.र.व. म. प. पंजाबर ग्रुप के चार गाइड्स का तृतीय सोपान व छः स्काउट व गाइड का जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस परेड से लौटने पर भव्य स्वागत किया गया l
विद्यालय के स्काउट मास्टर करनैल सिंह संधू ने बताया कि विद्यालय की चार गाइडस तन्वी, सीमा, वैष्णवी और सहजल ने तृतीय सोपान टेस्टिंग कैंप जो की राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुबारकपुर में 29 जुलाई से 4 अगस्त तक संपन्न हुआ उसमें भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया I
इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि विद्यालय के तीन स्काउट योगेश्वर, कुलबीर व हरमन तथा तीन गाइड्स शाहीन,तृषा व रिया ने 80 वे स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय परेड में द भारत स्काउट एंड गाइड के ट्रुप में हिस्सा लेकर परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया तथा मंत्री यादविंद्र गोमा ने इन्हें परेड का हिस्सा होने पर सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया I
इस मौके पर बलदेव सिंह मान, सरोज देवी(ग. क )पूनम पराशर, सुनील वाला तथा अन्य अध्यापक उपस्थित रहे I
