दैनिक जागो वर्ल्ड पंजाब

पंजाब कांग्रेस ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। घोषणा पत्र समिति की पहली बैठक में जनता की राय लेने और प्रदेशभर में संवाद की रणनीति बनी।पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में पार्टी की मेनिफेस्टो कमेटी की पहली बैठक हुई। बैठक में कमेटी के प्रमुख सदस्यों डाॅ. अमर सिंह, परगट सिंह, गुरजीत सिंह औजला और हरदयाल सिंह कंबोज ने हिस्सा लिया। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के घोषणा पत्र की रूपरेखा और इसे आम लोगों से जोड़ने की रणनीति पर चर्चा की गई।कांग्रेस नेताओं की ओर से स्पष्ट किया गया कि आगामी चुनाव के लिए तैयार होने वाला मेनिफेस्टो केवल पार्टी का दस्तावेज नहीं होगा, बल्कि इसे पंजाब के लोगों की राय और जरूरतों के आधार पर तैयार किया जाएगा। इसके लिए मेनिफेस्टो कमेटी पूरे पंजाब का दौरा करेगी और अलग-अलग वर्गों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव जुटाएगी।
