Sunday, September 6, 2026
HomeNation WiseUttar Pradeshउत्तर प्रदेश में नेताओं की सुरक्षा होगी मजबूत, योगी आदित्यनाथ सरकार ने...

उत्तर प्रदेश में नेताओं की सुरक्षा होगी मजबूत, योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटफ्रूट जैकेट

दैनिक जागो वर्ल्ड उत्तर प्रदेश

सुरक्षा व्यवस्था के उत्तर प्रदेश के प्रमुख नेताओं को बुलेट प्रूफ जैकेट उपलब्ध कराई गई है। इसके लाभार्थी जिन प्रमुख नामों की चर्चा है, उनमें सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती के अलावा मंत्री संजय निषाद और नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ शामिल हैं।योगी आदित्यनाथ सरकार ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रमुख दलों के नेताओं की सुरक्षा मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है।सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को बुलेट प्रूफ जैकेट प्रदान की है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव और बसपा मुखिया मायावती के पास तो पहले से ही बुलेट प्रूफ जैकेट है, अब योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रियों और अन्य नेताओं को इस सुविधा का लाभ दिया गया है।बुलेट प्रूफ जैकेट पहली बार 52 नेताओं को प्रदान की गई है। जिनको बुलेट प्रूफ जैकेट दी गई है, उनमें सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर, निषाद पार्टी के मुखिया संजय निषाद, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव का भी नाम है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के भाजपा नेताओं संगीत सोम और सुरेश राणा को भी बुलेटप्रूफ जैकेट उपलब्ध कराये जाने की जानकारी सामने आयी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular