दैनिक जागो वर्ल्ड Uttarakhand

उत्तराखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है, खासकर मानसून में यहां के पर्वतीय इलाके मनमोहक लगते हैं।निर्मला बोहरा, ऑनलाइन डेस्क। उत्तराखंड अपनी प्राकृितक सुंदरता के लिए दुनियाभर में अलग पहचान बनाए हुए है। यहां के पर्वतीय इलाके बरबस ही अपनी ओर खींच लेते हैं। कोई भी मौसम हो पर्यटकों को यहां आकर सुकून के पल बिताना पसंद आता है। यहीं वजह है कि अक्सर वीकेंड और अवकाश पर उत्तराखंड पर्यटन स्थल पर्यटकों से पैक हो जाते हैं।मानसून में उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में स्वर्ग से नजारे देखने को मिलते हैं। यहां बादल पहाड़ों को छूते नजर आते हैं। ओस की बूंदें और मखमली घास तनमन को तरोजाता कर देती है। ठंडी हवा और गुनगुनी धूप शरीर की सारी थकान दूर कर देती है। आज हम आपको ऐसे ही पांच इलाकों के बारे में बताने जा रहे हैं। जो मानूसन के दौरान उत्तराखंड में घूमने की बेस्ट डेस्टीनेशन हैं।
