ऊना-शिवानी ठाकुर

आईटीआई प्रशिक्षित पंप ऑपरेटर कल्याण महासंघ जल शक्ति विभाग हिमाचल प्रदेश ने अपनी मांगों के संदर्भ में डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को मांग पत्र सौंपा है । संघ के राज्य प्रधान मनजीत सिंह की अध्यक्षता में पंप चालक वर्ग की मांगों को लेकर जल शक्ति विभाग के मंत्री और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से मिला । जिसमें पंप चालक वर्ग के रिक्त पदों को भरने समेत अन्य मांगो को उठाया गया है । मंजीत सिंह ने कहा कि डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने पहले भी इस वर्ग की समस्याओं को सुलझाया है और अब आश्वासन दिया है कि वर्ग की लंबित मांगों को चरणबद्ध ढंग से पूरा कर दिया जाएगा।


