Sunday, September 6, 2026
HomeNation WiseBiharपटना में जहरीली शराब का कहर? एक साथ बैठकर पी रहे चार...

पटना में जहरीली शराब का कहर? एक साथ बैठकर पी रहे चार युवकों की मौत; मचा कोहराम

दैनिक जागो वर्ल्ड!पटना

पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढ़ना गांव में संदिग्ध जहरीली शराब पीने से चार युवकों की मौत हो गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने कमरे से शराब की खाली बोतलें बरामद की हैं और मामले की जांच जारी है।

बिहार के पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र में रविवार को नशीला पदार्थ सेवन करने के बाद चार युवकों की मौत से हड़कंप मच गया।घटना बेढ़ना गांव की है। मृतकों की पहचान गांव निवासी शशि कुमार (32), विकास राम (40), पंकज सिंह (45) और निशू कुमार के रूप में हुई है।चारों एक साथ बैठकर शराब या किसी नशीले पदार्थ का सेवन कर रहे थे। इसके बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे अचेत हो गए।घटना की सूचना मिलते ही स्वजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सभी को गंभीर हालत में बाढ़ के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया।वहां हालत में सुधार नहीं होने पर चारों को अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी को बेहतर इलाज के लिए पटना स्थित पीएमसीएच रेफर कर दिया। इलाज के दौरान चारों की मौत हो गई।एक कमरे में बैठकर पी रहे थे शराब, मछली भी बनवाई थीस्वजन के अनुसार, चारों युवक एक कमरे में बैठकर शराब पी रहे थे। इस दौरान खाने के लिए मछली भी बनवाई गई थी। शराब पीने के कुछ समय बाद चारों की तबीयत अचानक खराब होने लगी। इसके बाद वे अचेत होकर गिर पड़े।ग्रामीणों की नजर जब चारों युवकों पर पड़ी तो मौके पर अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए निजी क्लीनिक ले जाया गया। बाद में अनुमंडलीय अस्पताल और फिर पीएमसीएच रेफर किया गया।मुंह से निकल रहा था झाग, चारों की हालत थी एक जैसीअनुमंडलीय अस्पताल पहुंचने वाले तीन युवकों के मुंह से झाग निकल रहा था। उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। कुछ देर बाद चौथे युवक को भी अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों के अनुसार, चारों की स्थिति लगभग एक जैसी थी।चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. श्रेया शेखर ने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार चारों युवक कहीं बैठकर एक साथ शराब अथवा किसी नशीले पदार्थ का सेवन कर रहे थे।तीन युवकों को पहले अस्पताल लाया गया था। उनकी हालत गंभीर थी और मुंह से झाग निकल रहा था। बाद में चौथे युवक को भी अस्पताल लाया गया। चारों मरीजों की स्थिति एक जैसी थी।चारों युवकों ने जिस कमरे में बैठकर नशीले पदार्थ का सेवन किया था, वहां से शराब की खाली बोतल मिलने की बात सामने आई है।इसके बाद जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस कमरे से मिले सामान और शराब की बोतल की भी जांच कर रही है।यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि चारों ने किस पदार्थ का सेवन किया था और वह कहां से आया था। पुलिस की जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो सकेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular