जागो ! पीलीभीत / ब्यूरो रिपोर्ट

पीलीभीत के बिलसंडा में व्यापारी पप्पू गुप्ता की हत्या के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। लापरवाही बरतने पर चौकी इंचार्ज समेत दो सिपाही निलंबित हुए, केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने पीड़ित परिवार से मिलकर न्याय का भरोसा दिलाया।केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने पीड़ित स्वजन से मिलकर सांत्वना दी
केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने मृतक पप्पू गुप्ता के घर पहुंच कर स्वजनो से बातचीत की साथ ही भरोसा दिलाया कि परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। उप जिला अधिकारी बीसलपुर नागेंद्र पांडेय को निर्देशित किया कि इनको कहीं जगह देखकर एक आवास दिलाया जाए। इसके लिए हल्का लेखपाल को भी कहा गया कि कहीं जगह देखकर एक लड़के के लिए आवास की व्यवस्था की जाए।मंत्री ने सरकार द्वारा दिए जाने वाले लाभ के लिए भी उप जिला अधिकारी को निर्देशित किया। आरोपितों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए क्षेत्राधिकारियों को भी कहा। वहीं, ड्यूटी में लापरवाही के चलते कस्बा इंचार्ज अनिल सिंह को व सिपाही नरेंद्र व प्रणब को सस्पेंड कर दिया गयाकेंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के द्वारा पप्पू गुप्ता की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया
केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के द्वारा पप्पू गुप्ता की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। पुलिस को हिदायत दी है कि भविष्य में ऐसी घटना न घटित हों सके, जिसके लिए हमेशा पुलिस को सजग रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर चौराहे पर पुलिस की ड्यूटी लगा दी जाए, जिससे व्यापारियों को कोई भी दिक्कत न हो। व्यापारी वर्ग से ही समाज के सारे काम चलाते हैं।अगर उनको दिक्कत खड़ी हो गई तो समाज अपने आप टूट जाएगा

