जागो! उत्तरप्रदेश /ब्यूरो रिपोर्ट

फिरोजाबाद में डेढ़ साल के मासूम बच्चे आरव की पटक-पटककर हत्या कर दी गई। आरोपी विराज ने बच्चे को चॉकलेट दिलाने के बहाने ले जाकर इस वारदात को अंजाम दिया।डेढ़ वर्ष के मासूम बच्चे की पटक-पटककर हत्या के बाद आरोपित फरार हो गया था। जब मां और नानी ने दरवाजे पर बच्चे को अचेत पड़े देखा तो रोते हुए लेकर जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंची। वहां चिकित्सक के मृत घोषित करने के बाद दोनों बिलखने लगी। बोलीं मेरे बच्चे को मार डाला। तब स्वास्थ्यकर्मियों को शक हुआ और उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी।आरोपित विराज ने एक बार में उठाया फोन
अस्पताल पहुंचे इंस्पेक्टर अनुज कुमार राणा ने पूछताछ के बाद बच्चे की मां से आरोपित विराज को फाेन लगवाया। इस पर उसने तुरंत फोन उठा लिया, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया और कुछ देर बाद फोन काट दिया। मामले में नानी पिंकी शर्मा ने तहरीर में बताया कि शादी के बाद रति का उसके पति से विवाद होने लगा। इस पर नौ जनवरी को वह अपने बेटे कल्लू उर्फ आरव को लेकर मायके आ गई थी।विराज मदद का देता था भरोसा
ससुरालीजन से विवाद का लाभ उठाकर विराज अक्सर कहता था कि मैं तुम्हारी मदद कर दूंगा और ससुरालीजन के विरुद्ध केस करवा दूंंगा। वह रति से शादी के लिए भी कहता था, लेकिन वह मना करती थी। पिंकी ने बताया कि शनिवार दोपहर वह अपनी सहेली पुष्पलता के पास बेटी रति, धेवती आरव और छोटी बेटी रक्षा के साथ आईं थीं। इसके आधे घंटे बाद विराज वहां आ गया।खुशी-खुशी विराज की गोद में गया आरव
स्वजन ने बताया कि विराज का रति के घर आना-जाना था। वह जब भी आता था। तब बच्चे को अपने साथ घुमाने ले जाता था और चाकलेट दिलाता था। यही वजह है कि शनिवार दोपहर जब उसने आरव को बाहर ले जाकर चॉकलेट दिलाने की बात कही तो किसी को उस पर शक नहीं हुआ। बच्चा भी खुशी-खुशी उसकी गोद में चला गया।

