Wednesday, April 15, 2026
HomeRajnitiपूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल एंट्री टैक्स बढ़ाने को बताया सुक्खू...

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल एंट्री टैक्स बढ़ाने को बताया सुक्खू सरकार का दुर्भाग्यपूर्ण और अपरिपक्व निर्णय । पर्यटन पर पड़ेगा असर , रिश्तेदारी और व्यापार के चलते बॉर्डर के लोगों को भारी परेशानी ।

ऊना-ब्यूरो रिपोर्टर

हिमाचल की सुक्खू सरकार द्वारा एंट्री टैक्स की दरो को बढ़ाया गया है । नई दरें पहली अप्रैल से लागू होंगी , लेकिन उससे पहले ही एंट्री टैक्स बढ़ाये जाने को लेकर इसका विरोध होना शुरू हो गया है ।
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने एंट्री टैक्स बढ़ाये जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है । उन्होंने इसे कांग्रेस सरकार का अपरिपक्व निर्णय बताया है । जयराम ठाकुर ने कहा कि थोड़ी बढौतरी एक सीमा तक हो तो ठीक हो सकती है लेकिन इतनी अधिक बढ़ौतरी हिमाचल में निश्चित रूप से पर्यटन को प्रभावित करेगी । लेकिन जिस प्रकार से अब प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा हिमाचल एंट्री टैक्स को कई गुना बढ़ाया गया है , इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा । पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के साथ लगते पंजाब और हरियाणा के सीमावर्ती क्षेत्रों में दोनों प्रदेशों के लोगों को नाते रिश्तेदारों से मिलने जाने में अब बेतहाशा टैक्स देना होगा । साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों में व्यापार कर रहे लोगों को भी खासी दिक्कत होगी ।

RELATED ARTICLES

Most Popular