दैनिक जागो वर्ल्ड ! फर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद में गेहूं के दाम में 80 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हुई है, जिससे आटा भी महंगा हो गया है। निर्यात प्रतिबंध हटने और ढुलाई लागत बढ़ने से गेहूं का भाव 2700 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है।। दाल -चावल व शक्कर के बाद अब गेहूं के दामों में भी इजाफा होने लगा है। एक माह पहले सातनपुर मंडी में गेहूं 2620 रुपए प्रति क्विंटल था, जो बढ़कर 2690 से 2700 रुपए प्रति क्विंटल पहुंच गया है। इसका असर आटा पर भी पड़ा है।फुटकर में आटा 32 से 33 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।आढ़तियों का कहना है कि अभी दाम और भी बढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने गेहूं के निर्यात से रोक हटा दी, जिसके चलते गेहूं के दाम बढ़े हैं।सातनपुर मंडी में गेहूं की आवक तीन से चार मोटर प्रतिदिन की होती है। एक माह पहले गेहूं का मूल्य 2600 से 2620 रुपये प्रति क्विंटल था, जो अब 2690 से 2700 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गया है।

गेहूं के दाम बढ़ने से बाजार में आटा के भाव में भी उछाल आया है। अभी तक थोक में 3000 रुपये क्विंटल बिकने वाला आटा 3100 रुपये क्विंटल पहुंच गया है। वहीं फुटकर में आटा 32 से 33 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। सातनपुर मंडी में शनिवार को सन्नाटा पसरा था। एक-दो आढ़ती ही बैठे थे।आढ़तियों का कहना था कि मंडी में तो गेहूं नाममात्र का ही आता है। ज्यादातर गेहूं तो पांचाल घाट, लिंजीगंज, मन्नीगंज व बीबीगंज आदि पर लगने वाली छोटी मंडियों में ही बिक जाता है। निर्यात पर प्रतिबंध हटने व उर्वरक, ईंधन व ढुलाई बढ़ने से गेहूं के दाम बढ़ रहे हैं।
