Sunday, September 6, 2026
HomeNation WiseUttar Pradeshफिरोजाबाद पुलिस लाइन में तैनात दारोगा की मौत, स्वजन ने जताई हार्ट...

फिरोजाबाद पुलिस लाइन में तैनात दारोगा की मौत, स्वजन ने जताई हार्ट अटैक की आशंका

दैनिक जागो वर्ल्ड !फिरोजाबाद

 फिरोजाबाद पुलिस लाइन में तैनात 50 वर्षीय दारोगा घीसाराम का निधन हो गया। उनके परिवार ने हार्ट अटैक को मृत्यु का कारण बताया है, वे अपने पीछे पत्नी और दो बेटियां छोड़ गए हैं। फिरोजाबाद पुलिस लाइन में तैनात 50 वर्षीय दारोगा घीसाराम निवासी डीग राजस्थान की मृत्यु हो गई। भाई सुभाष ने बताया शनिवार शाम 7:30 बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। सरकारी क्वार्टर से स्वजन उन्हें प्राइवेट ट्रामा सेंटर लेकर आए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया।

घीसाराम 1998 में पुलिस में भर्ती हुए थे। अपने पीछे पत्नी मीना और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। स्वजन ने हार्टअटैक से मृत्यु होने की आशंका जताई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular