महिलाओं को खेलों के माध्यम से सशक्त बनाने की दिशा में भारत सरकार की अहम पहल, जिला ऊना की 14 टीमें ले रहीं भाग,
बंगाणा, उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत जसाना के देवराज राणा मेमोरियल स्टेडियम लखरूह वॉलीबॉल परिसर में साई अस्मिता खेलो इंडिया एम्पावरिंग बूमेन थ्रू वॉलीबॉल सिटी लीग के तहत जिला स्तरीय महिला वॉलीबॉल चैंपियन शिप का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को खेलों के माध्यम से सशक्त बनाना तथा वॉलीबॉल खेल में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता के आगाज के साथ ही खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे परिसर में खेल भावना का वातावरण बना रहा, इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का प्रवेश शुल्क निर्धारित नहीं किया गया है, जिससे अधिक से अधिक महिलाएं और छात्राएं इसमें भाग ले सकें। इसके साथ ही प्रतिभागियों के लिए आयु सीमा भी निर्धारित नहीं की गई है, जिससे हर आयु वर्ग की महिलाएं इस प्रतियोगिता का हिस्सा बन सकें। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी खिलाड़ियों को भागीदारी प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे, जिससे उन्हें भविष्य में खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। इस आयोजन में क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है, ताकि वे अपनी छात्राओं को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित करें। विद्यालय और महा विद्यालय स्तर पर छात्राओं की भागीदारी बढ़ने से महिलाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ेगी और उन्हें अपने हुनर को प्रदर्शित करने का बेहतर मंच मिलेगा। इस प्रतियोगिता में जिला ऊना की कुल 14 महिला टीमें भाग ले रही हैं, जो विभिन्न क्षेत्रों और संस्थानों का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। सभी टीमों ने प्रतियोगिता में अपनी-अपनी तैयारियों के साथ भाग लिया और मैचों के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर खेल प्रेमियों का ध्यान आकर्षित किया। मैचों के दौरान खिलाड़ियों में जोश और उत्साह देखने लायक रहा तथा दर्शकों ने भी खिलाड़ियों का भरपूर उत्साहवर्धन किया,हिमाचल प्रदेश वॉलीबॉल एसोसिएशन के महासचिव मदन राणा तथा जिला ऊना वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार द्वारा महिलाओं को अधिक सशक्त बनाने और युवाओं को खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास ही नहीं, बल्कि मानसिक और सामाजिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं महिलाओं को आत्मविश्वास प्रदान करती हैं और उन्हें समाज में अपनी अलग पहचान बनाने का अवसर देती हैं। साथ ही यह प्रतियोगिता ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मंच प्रदान करती है, जिससे वे भविष्य में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें। आयोजकों ने यह भी बताया कि आने वाले दिनों में इस प्रतियोगिता के तहत विभिन्न मैच खेले जाएंगे, जिनमें विजेता टीमों को सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए खेल परिसर में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, जिसमें खिलाड़ियों के लिए उपयुक्त मैदान, पानी तथा अन्य सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है।
स्थानीय खेल प्रेमियों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से क्षेत्र में खेलों का स्तर ऊंचा उठेगा और महिलाओं को खेलों में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन निरंतर होते रहेंगे, जिससे अधिक से अधिक युवतियां खेलों से जुड़ सकें। इस प्रकार देवराज मेमोरियल स्टेडियम लखरूह में आयोजित साई अस्मिता खेलो इंडिया एम्पावरिंग बूमेन वॉलीबॉल सिटी लीग न केवल खेल प्रतिभाओं को निखारने का मंच प्रदान कर रही है, बल्कि महिलाओं के सशक्ति करण की दिशा में भी एक महत्व पूर्ण कदम साबित हो रही है।
बंगाणा-जोगिंदर देव आर्य