दैनिक जागो वर्ल्ड !बागपत

बागपत में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। बागड़ धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरे पिकअप वाहन को कैंटर ने टक्कर मार दी थी, जिससे वह डिवाइडर से टकराकर पलट गया। ईस्टर्न पेरीफेरल (ईपीई) पर रविवार देर रात हुए हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। पहले चार लोगों की मौत हुई थी। सोमवार दोपहर तक 8 और घायलों ने दम तोड़ दिया।

बता दें कि करीब पौने दो बजे कैंटर की टक्कर से बागड़ धाम से लौट रही श्रद्धालुओं से भरा पिकअप वाहन डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी और 20 श्रद्धालु घायल हो गए थे।सभी श्रद्धालु बदायूं के रहने वाले हैं। हादसे के बाद अफरा तफरी मच गई। घायलों को सीएचसी व जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।पिकअप में कुल 32 लोग सवार थेपिकअप में कुल 32 लोग सवार थे। बदायूं के गांव अल्हापुर से लोग राजस्थान के बागड़ यात्रा पर गए थे। रात में वापस आते समय ईपीई पर बड़ागांव के पास कैंटर ने पिकअप में टक्कर मार दी, जिससे पिकअप वाहन डिवाइडर से टकराकर पलट गया।
