दैनिक जागो वर्ल्ड हरोली

आज हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय ,बीटन में ब्रह्मकुमारीज़ संस्था द्वारा नशा मुक्त विकसित भारत अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं व महाविद्यालय के स्टाफ को ब्रह्मकुमारीज़ द्वारा नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई । तथा इस कार्यक्रम में सहभागिता का प्रमाण पत्र महाविद्यालय की प्राचार्य समीक्षा गुप्ता ने ब्रह्मकुमारीज़ को सौपा गया । उल्लेखनीय है कि देशभर में यह कार्यक्रम ब्रह्म कुमारीज़ द्वारा चलाया जा रहा है जोकि भारत सरकार के सौजन्य से किया जा रहा है जिसमें 10 करोड लोगों को नशा मुक्त भारत की शपथ दिलाई जा रही है ।ऊना जिला में भी यह कार्यक्रमों का आयोजन ब्रह्माकुमारीज़ किया जा रहा है । इस कार्यक्रम में हीरा दुलैहड़ केंद्र की प्रभारी ब्रह्मकुमारी बबिता बहन, ब्रह्मकुमार अवधेश भाई व ऊना केंद्र की आशा दीदी ने भाग लिया। सीमी अग्निहोत्री राजकीय महाविद्यालय , हरोली में भी ब्रह्माकुमारीज नशा मुक्ति अभियान के कार्यक्रम का किया गया। जिसमें कैप्टन सोनिया, लैक्चरार ने आयोजन में मुख्य भूमिका निभाई तथा नशा मुक्ति की विधार्थियों को शपथ दिलाई। महाविद्यालय के प्राचार्य राजेंद्र कुमार ने महाविद्यालय की ओर इससे सहभागिता का प्रमाण पत्र सौंपा।
मीडिया विंग कृत राजेन्द्र।
