Sunday, September 6, 2026
HomeHImachal NewsUnaभाजपा विधायकों द्वारा राष्ट्रीय गान के अपमान के विरोध में कांग्रेस का...

भाजपा विधायकों द्वारा राष्ट्रीय गान के अपमान के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

दैनिक जागो वर्ल्ड !ऊना

जिला कांग्रेस कमेटी ऊना द्वारा जिला अध्यक्ष देशराज गौतम की अध्यक्षता में राष्ट्रीय गान के प्रति कथित अपमानजनक व्यवहार और भाजपा विधायकों द्वारा की गई नारेबाजी के विरोध में जोरदार रोष प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय गान की गरिमा और सम्मान बनाए रखने की मांग को लेकर भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

जिला अध्यक्ष देशराज गौतम ने कहा कि राष्ट्रीय गान देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। इसके सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता। विधानसभा जैसे लोकतंत्र के सर्वोच्च संस्थान में राष्ट्रीय गान की गरिमा का पूरा सम्मान होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी राष्ट्र और राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान के लिए सदैव प्रतिबद्ध रही है और भविष्य में भी ऐसे किसी कृत्य का लोकतांत्रिक तरीके से पुरजोर विरोध करती रहेगी। इस अवसर पर विशेष रूप से पूर्व विधायक सतपाल रायजादा , पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी , प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष सीमा शर्मा, कामरेड जगत राम, श्री चिंतपूर्णी ब्लॉक के अध्यक्ष डॉ रविंद्र शर्मा , हरोली ब्लॉक अध्यक्ष संदीप अग्निहोत्री, महिला ब्लॉक काँग्रेस श्री चिंतपूर्णी की अध्यक्ष निशा शर्मा, रवि कांत बस्सी, सचिंदर शुक्ला , राणो देवी प्रधान सासन , सुभाष फौजी, विकी सैणी , ईशान औहरी , शिव सहोड़ , रिशाद मोहम्मद , संदीप कुमार, रमन राजन, सतीश कुमार, कृष्णा देवी, मधु बाला, हरजीत कौर , ममता, अंकुश शर्मा , गुरमुख , प्रिंस किसान , सुरेश कुमार, पंकज शर्मा , करण भारद्वाज, शुभकरण सहित कई गणमान्य कांग्रेस कार्यकर्ता मोजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular