दैनिक जागो वर्ल्ड भुवनेश्वर

राजधानी भुवनेश्वर में कमिश्नरेट पुलिस की लगातार हो रही पेट्रोलिंग एवं दोषियों को जल्द सजा दिलाने के चलते चोरी-छिनतई एवं डकैती के मामले में काफी हद तक कमी आयी है, परन्तु लगातार बढ़ रहे लड़कियों के मिसिंग के मामले में बेतहाशा वृद्धि चिंता का कारण बन गमंचेश्वर थाना के प्रभारी गयानंद साहा कहते हैं कि केवल उनके ही थाना में हर महीने औसतन 18 से 20 मिसिंग मामले सामने आ रहे हैं।परिवार के लोग किडनैंपिंग का मामला बताते हैं, मामला दर्ज कर हम छानबीन शुरू करते हैं तो कहानी कुछ और ही सामने आती है।पता चलता है कि लड़का-लड़की अपनी मर्जी से एक साथ घर छोड़कर भाग गए हैं।ई है।थाना अधिकारी साहा ने कहा कि मंचेश्वर थाना क्षेत्र की पेट्रोलिंग टीम पूरी रात गश्त लगाती है। इसका परिणाम यह हुआ कि हमारे थाना क्षेत्र में चोरी, डकैती एवं छीनतई जैसी घटनाओं में काफी कमी आयी है। थाना अधिकारी ने कहा कि मैं खुद नियमित क्षेत्र में पेट्रोलिंग पर निकलता हूं, जहां कहीं अराजक तत्व की सूचना मिलती है, पुलिस कार्रवाई करती है। अस्पताल, स्कूल एवं खुले जगहों की आड़ में नशेड़ियों के जुटान पर थाना अधिकारी ने कहा कि ऐसे लोगों पर हमारी पैनी नजर है। हमारे थाना क्षेत्र में 48 बस्तियां हैं ऐसे में इन बस्तियों एवं अन्य तमाम क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग नियमित जारी है।इसी का परिणाम है कि मंचेश्वर थाना क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियां कम हुई हैं।अस्पताल, स्कूल एवं खुले जगहों की आड़ में नशेड़ियों के जुटान पर थाना अधिकारी ने कहा कि ऐसे लोगों पर हमारी पैनी नजर है। हमारे थाना क्षेत्र में 48 बस्तियां हैं ऐसे में इन बस्तियों एवं अन्य तमाम क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग नियमित जारी है।इसी का परिणाम है कि मंचेश्वर थाना क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियां कम हुई हैं।
