Sunday, July 12, 2026
HomeRajnitiमतदान के साथ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटली में स्कूल प्रबंधन समिति...

मतदान के साथ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटली में स्कूल प्रबंधन समिति का चुनाव संपन्न,

विपिन राणा बने एसएमसी अध्यक्ष, मतदान में 63 मत हासिल कर दर्ज की शानदार जीत,दूसरे प्रत्याशी को मिले मात 19 वोट,

बंगाणा

उपमंडल बंगाणा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटली में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव में अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और मतदान के माध्यम से अपने प्रतिनिधि का चयन किया। मतदान प्रक्रिया के बाद विपिन राणा (स्वीट शॉप हटली) ने अपने प्रतिद्वंद्वी विजय शर्मा को बड़े अंतर से पराजित कर एसएमसी अध्यक्ष का पद हासिल किया।
चुनाव अधिकारी एवं स्कूल के उप-प्राचार्य प्रवीण शर्मा की देखरेख में पूरी मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई। चुनाव में कुल 82 अभिभावकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मत गणना के दौरान एक मत निरस्त पाया गया, जिसके बाद कुल 81 वैध मतों की गणना की गई। इनमें से विपिन राणा को 63 मत प्राप्त हुए, जबकि दूसरे प्रत्याशी विजय शर्मा को 19 मत मिले। परिणाम घोषित होने के बाद चुनाव अधिकारी प्रवीण शर्मा ने विपिन राणा को 44 मतों को शानदार बढ़त से विजयी घोषित किया। चुनाव परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल बन गया। समर्थकों और अभिभावकों ने नव-निर्वाचित अध्यक्ष विपिन राणा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय प्रशासन ने भी सफलता पूर्वक चुनाव संपन्न होने पर सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजपाल सरोही ने नव-निर्वाचित अध्यक्ष विपिन राणा को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय परिवार का लक्ष्य केवल विद्यार्थियों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों और नैतिक मूल्यों के क्षेत्र में भी उन्हें आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन समिति, शिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग से हटली स्कूल को शिक्षा और खेलों के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र को नशामुक्त बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और विद्यालय इस दिशा में जागरूकता अभियान चलाकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। नवनिर्वाचित एसएमसी अध्यक्ष विपिन राणा ने सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने स्वयं हटली विद्यालय से शिक्षा प्राप्त की है, इसलिए इस विद्यालय से उनका भावनात्मक जुड़ाव है।

RELATED ARTICLES

Most Popular