दैनिक जागो वर्ल्ड मथुरा

लोक निर्माण विभाग ने इस वित्तीय वर्ष जिले के पांचों विधायकों के प्रस्तावों पर शासन ने मुहर लगा दी है। शासन को भेजी गईं 46 करोड़ रुपये की परियोजनाएं स्वीकृत कर ली गई हैं और पहली किस्त के रूप में प्रस्तावों की एक तिहाई धनराशि करीब 15 करोड़ रुपये अवमुक्त कर दी है।मांट क्षेत्र में 160 लाख से सुहागपुर से चांदपुर कलां मार्ग, 163 लाख से कराहरी मार्ग सेमरजा होते हुए दुनैटिया मार्ग का नवनिर्माण 105 लाख से गांव शल्ल से लालपुर मार्ग, 140 लाख से गांव विवावली से अड्डा मार्ग, 111 लाख से नगला मौजी से नगला बरी तक का मार्ग, 111 लाख से मथुरा-वृंदावन-मांट-नौहझील मार्ग से मिलक मार्ग और 184 लाख रुपये से नरवै हंसी से चूरा हंसी मार्ग का नवनिर्माण होगा।मथुरा क्षेत्र में 155 लाख से महोली से मुकंदपुर मार्ग, 190 लाख से गांव नगला विहारी का मार्ग, वृंदावन में 98 लाख से प्रियाकांतजू मंदिर के बराबर से अल्हैपुर चौराहा तक मार्ग का निर्माण होगा।छाता में 147 लाख से कामर से राजस्थान सीमा तक मार्ग बनेगा, यह ब्रज चौरासी कोस में है। 260 लाख से अकबरपुर शेरगढ़ रोड से आरटीएल ड्रेन पटरी मार्ग, 194 लाख से पिसावा से रहेड़ा मार्ग, 261 लाख से गुहारी से भदावल मार्ग, 211 लाख से देवपुरा से ढहरौली मार्ग बनेगा।गोवर्धन में 179 लाख से गांव जानू से पास्ता मार्ग राजस्थान सीमा तक, 197 लाख से मासूम नगर से तारसी संपर्क मार्ग, 139 लाख रुपये से उस्फार से मुकंदपुर मार्ग, 283 लाख से बाटी से कोटा मार्ग, 115 नवीपुर से ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा तक का मार्ग, 166 जनसुटी से बसई संपर्क मार्ग बनेगा।दूसरी ओर बलदेव में 93 लाख से सराय दाऊद के बाग से बंबे के पुल तक, 92 लाख से महावन किशनपुर से नगला भंभू तक मार्ग, 201 लाख से बल्टीकरी मार्ग से शहीद मूर्ति तक मार्ग, 167 लाख से फतिहा मोड़ से महुअन होते हुए कुरकंदा मार्ग, 193 लाख से मड़ौरा ततरौता मार्ग से बुर्जदाता मार्ग, 96 लाख से राष्ट्रीय राजमार्ग से नगला बंजारा तक, 104 लाख से राया सादाबाद मार्ग से खजूरी मछली गढ़ी तक और 89 लाख से नगला सेवा से नूरपुर बंबा तक मार्ग का मार्ग बनेगा।
