Tuesday, April 14, 2026
HomeRajnitiमुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू के 62 वें जन्म दिवस पर शिमला में...

मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू के 62 वें जन्म दिवस पर शिमला में कुटलैहड़ से उमड़ा जनसैलाब

विधायक विवेक शर्मा ने चांदी का मुकुट और राधा रानी की चुनरी भेंट कर सीएम सुखबिंदर सिंह सुक्खू को किया सम्मान

बंगाणा/विपिन साजन

बंगाणा,हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू के 62वें जन्म दिवस के अवसर पर राजधानी शिमला में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से भारी संख्या में समर्थकों और कार्यकर्ताओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की जनता हजारों की संख्या में मुख्य मंत्री सुक्खू को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देने शिमला पहुंच गए , जिससे कार्यक्रम स्थल पर उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।
हालांकि कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा विधानसभा सत्र के चलते पहले से ही शिमला में व्यस्त थे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपने क्षेत्र से पहुंचे हजारों समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री सुक्खू को विशेष रूप से सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक विवेक शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को चांदी का मुकुट भेंट किया। साथ ही राधा कृष्ण मंदिर कोटला कला से लाई गई राधा रानी की पवित्र चुनरी भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया। इस धार्मिक प्रतीक के माध्यम से विधायक और समर्थकों ने मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की उन्नति की कामना की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से आए कार्यकर्ताओं और समर्थकों से आत्मीयता के साथ मुलाकात की। समर्थकों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रत्येक कार्यकर्ता से मिलकर उनका हालचाल जाना और कुटलैहड़ की जनता का विशेष रूप से धन्यवाद किया।मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू की इस आत्मीयता से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और उन्होंने इसे अपने लिए सम्मान की बात बताया, कुटलैहड़ से पहुंचे समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ मुख्यमंत्री सुक्खू का जन्मदिवस मनाया। कार्यक्रम स्थल पर कार्य कर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और सभी ने मुख्यमंत्री सुक्खू को जन्मदिवस की विशेष शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश की निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर पर कई कार्यकर्ता पारंपरिक वेशभूषा में भी नजर आए, जिससे कार्यक्रम का माहौल और अधिक आकर्षक बन गया।
समर्थकों की भारी भीड़ से चकित हुए विधायक विवेक शर्मा, शक्ति प्रदर्शन बना चर्चा का विषय
मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू के जन्मदिवस पर कुटलैहड़ विधान सभा क्षेत्र से इतनी बड़ी संख्या में समर्थकों की उपस्थिति ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। हजारों की संख्या में समर्थकों को एक साथ देखकर स्वयं विधायक विवेक शर्मा भी कुछ समय के लिए चकित नजर आए। उन्होंने अपने समर्थकों के उत्साह और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि यह कुटलैहड़ की जनता का उनके प्रति स्नेह और विश्वास का प्रतीक है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधायक विवेक शर्मा की पीठ थपथपाकर उनके प्रयासों की सराहना की। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के सहयोग से ही प्रदेश में विकास कार्यों को गति मिल रही है। उन्होंने कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि क्षेत्र से आए लोगों का स्नेह उनके लिए प्रेरणादायक है।
विधायक विवेक शर्मा के समर्थकों द्वारा किया गया यह शक्ति प्रदर्शन शिमला में चर्चा का प्रमुख विषय बना रहा।राजनीतिक सामाजिक क्षेत्रों में भी इस आयोजन की व्यापक चर्चा देखने को मिली। बड़ी संख्या में समर्थकों की उपस्थिति ने यह संदेश दिया कि कुटलैहड़ विधान सभा क्षेत्र में विधायक विवेक शर्मा का जनाधार मजबूत है और उनके प्रति कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है। समर्थकों ने बताया कि मुख्यमंत्री सुक्खू के जन्मदिवस पर इतनी बड़ी संख्या में शिमला पहुंचना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्रीसुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा प्रदेश के विकास और जनकल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों से जनता में विश्वास बढ़ा है। इस आयोजन ने न केवल मुख्यमंत्री सुक्खू के जन्मदिवस को यादगार बनाया, बल्कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती का भी परिचय दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular