दैनिक जागो वर्ल्ड ! मेरठ

: मेरठ की चार महिला एथलीट अन्नू रानी, पारुल चौधरी, प्रियंका गोस्वामी और नीरू पाठक एशियन गेम्स में भारतीय दल का हिस्सा हैं।जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से एशियाई खेल 2026 का शुभारंभ होगा। इन खेलों के मंच पर एक बार फिर जिले की बेटियों का दम दिखाई देगा।

जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक होने वाले 20वें एशियाई खेलों के लिए भारतीय दल में जिले की तीन ओलिंपियन अन्नू रानी, प्रियंका गोस्वामी और पारुल चौधरी को जगह मिली है।
