Sunday, September 6, 2026
HomeNation WiseUttar Pradeshयमुनानगर में 150 से ज्यादा 'जुगाड़' वाहनों का कब्जा, वैध चालकों की...

यमुनानगर में 150 से ज्यादा ‘जुगाड़’ वाहनों का कब्जा, वैध चालकों की आजीविका पर गहराया संकट

  1. दैनिक जागो वर्ल्ड!यमुनानगर

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा स्थित लौंगी खुर्द गांव में वन विभाग ने एक तेंदुए को पिंजरे में पकड़ा है। यह अभियान में पकड़ा गया 11वां तेंदुआ है, जिससे ग्रामीणों को तेंदुए के हमलों के खौफ से राहत मिली है ठाकुरद्वारा के गांवों में तेंदुए का खौफ और चार परिवारों का दर्द अभी लोगों के मस्तिष्क से निकला नहीं है। वन विभाग के पिंजरे में ग्राम लौंगी खुर्द में सोमवार पिंजरे में एक तेंदुए फंस गया। इसके साथ ही अभियान में पकड़े गए तेंदुओं की संख्या 11 हो गई है। तेंदुए के हमलों ने ग्रामीणों को डरा दिया है।।तेंदुए ने ले ली थी जान
तीन अगस्त को लालापुर पीपलसाना गांव में तेंदुए ने संतोष देवी पर हमला कर उनकी जान ले ली थी। संतोष की मौत के बाद गांव में मातम के साथ ही तेंदुए का खौफ गहरा गया। लोगों को उम्मीद थी कि शायद अब हमले रुक जाएंगे, लेकिन खतरा टला नहीं। इसके बाद बलिया गांव में तेंदुए ने हमला कर दो महिलाओं समेत तीन लोगों की जान ले ली। लगातार हो रही घटनाओं ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी।

खेतों में जाने से पहले लोग कई बार सोचने लगे। जंगल और खेतों की ओर जाने वाले रास्तों पर सन्नाटा पसरा रहने लगा। बच्चों और महिलाओं को अकेले बाहर भेजने में भी परिवार डरने लगे। तेंदुए की तलाश में वन विभाग ने अभियान तेज किया और संवेदनशील इलाकों में ट्रैप केज लगाकर निगरानी शुरू की। इसी अभियान के दौरान सोमवार को लौंगी खुर्द में ट्रैप केज में तेंदुआ फंस गया।खेतों में जाने से पहले लोग कई बार सोचने लगे। जंगल और खेतों की ओर जाने वाले रास्तों पर सन्नाटा पसरा रहने लगा। बच्चों और महिलाओं को अकेले बाहर भेजने में भी परिवार डरने लगे। तेंदुए की तलाश में वन विभाग ने अभियान तेज किया और संवेदनशील इलाकों में ट्रैप केज लगाकर निगरानी शुरू की। इसी अभियान के दौरान सोमवार को लौंगी खुर्द में ट्रैप केज में तेंदुआ फंस गया।सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू किया। तेंदुए को नियमानुसार सुरक्षित स्थान पर भेजने की कार्रवाई की जा रही है।वन विभाग अधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि ठाकुरद्वारा रेंज के ग्राम लौंगी खुर्द में ट्रैप केज के माध्यम से एक तेंदुए का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया है। यह अभियान में पकड़ा गया 11वां तेंदुआ है। क्षेत्र में तेंदुओं की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और जहां भी उनकी मौजूदगी की सूचना मिल रही है, वहां निगरानी बढ़ाई जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular