दैनिक जागो वर्ल्ड !यूपी

गोंडा के दीपचंद ने बढ़ते पेट्रोल खर्च से निजात पाने के लिए कबाड़ से एक सोलर इलेक्ट्रिक साइकिल बनाई है। जिले के एक युवक ने जुगाड़ से सोलर पैनल वाली इलेक्ट्रिक साइकिल तैयार कर लोगों को चौंका दिया है। इस साइकिल के पीछे लगे कैरियर पर सोलर पैनल है, जो धूप से बैटरी चार्ज करता है और इसी से साइकिल चलती है।

आवास विकास कॉलोनी निवासी दीपचंद ने बताया कि बढ़ते पेट्रोल के खर्च से परेशान होकर उसने कबाड़ की साइकिल में मोटर और बैटरी जोड़कर यह सोलर बाइक बनाई है।कबार चार्ज करने पर यह 30-40 किलोमीटर तक चल सकती है, जिससे न केवल पेट्रोल की आवश्यकता समाप्त होती है, बल्कि प्रदूषण भी नहीं होता युवक की इस देसी इनोवेशन की स्थानीय लोगों ने सराहना की है। यह साइकिल आत्मनिर्भर भारत और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक बन गई है।

