Sunday, September 6, 2026
HomeNation WiseUttar Pradeshयूपी से दुबई तक साइबर ठगी का नेटवर्क, म्यूल खाते और सिम...

यूपी से दुबई तक साइबर ठगी का नेटवर्क, म्यूल खाते और सिम उपलब्ध कराने वाला सरगना दो साथियों के साथ कानपुर में गिरफ्तार

दैनिक जागो वर्ल्ड यूपी

 दुबई में बैठे साइबर अपराधियों को खाते और प्री एक्टीवेटेड सिम उपलब्ध कराने वाले ठगों के गिरोह के सरगना फजलगंज थाना पुलिस व साइबर सेल ने गिरफ्तार किया है। सरगना का नेटवर्क एक दूसरे साइबर ठगों के गिरोह के सरगना सुल्तान मिर्जा से पाया गया है। गिरोह के अन्य सदस्य एनसीआर में चलती कार में ठगी का काल सेंटर चलाकर ठगी की रकम ट्रांसफर करते थे।एनसीआरपी में 29 पीड़ितों ने 23 करोड़ ठगी की शिकायत की है। पुलिस आयुक्त ने बताया कि अब तक के बरामद रजिस्टर और बैंकों खातों व मर्चेंट पेमेंट खाते आधार पर 100 करोड़ की ठगी करने की जताई आशंका है।आरोपितों में सरगना फतेहपुर के चौडगरा के कल्याणपुर निवासी कपिल वर्मा उर्फ कपिल देव उर्फ शंटी, साढ़ निवासी अभय प्रताप और रोहित सिंह हैं। इसमें कपिल दुबई के साइबर अपराधियों को म्यूल खाते और प्री एक्टिवेटेड सिम मुहैया कराता था। इस गिरोह में कपिल का साथी लखनऊ में और कानपुर के जगदीश और दिल्ली का केपी भी शामिल होकर सामांतर गिरोह चला रही है।आरोपितों के पास से तीन लैपटाप, 11 मोबाइल फोन, चार पीओएस मशीन, 85 एटीएम और क्रैडिट कार्ड, 37 प्री एक्टिवेटेड व एक्टिव सिम, 18 पासबुक, चार रजिस्टर, फर्जी फर्मो की चार मुहर समेत दस्तावेज बरामद हुए हैं।पुलिस को आरोपितों के चार रजिस्टर में वर्ष 2024 से अब तक का बैंको के लेनदेन के 23 करोड़ से अधिक की जानकारी मिल चुकी है। इस गिरोह के सरगना कपिल देव के शहर के 23 निजी बैंको के अधिकारी-कर्मचारी की काल डिटेल भी निकली है। जिससे ठगी में उनके भी शामिल होने की पुष्टि हुई। उन्हें चिन्हित कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular