Sunday, April 19, 2026
HomeNation WiseUttarakhandरामनगर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर आयोजित हुए विविध कार्यक्रम, 300...

रामनगर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर आयोजित हुए विविध कार्यक्रम, 300 से अधिक बच्चों ने लिया हिस्सा

रामनगर-गोविन्द रावत

डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर रामनगर विधानसभा क्षेत्र के टेड़ा रोड स्थित अंबेडकर पार्क में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में भी विभिन्न स्थानों पर जयंती धूमधाम से मनाई गई। टेड़ा रोड स्थित अंबेडकर पार्क में हर वर्ष की तरह इस बार भी कार्यक्रम को विशेष रूप दिया गया, जिसमें बच्चों के लिए लिखित, भाषण एवं आर्ट प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। साथ ही बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में करीब 300 से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के संरक्षक गिरीश आर्य ने कहा कि समाज में अंबेडकर साहब के विचारों को व्यापक रूप से फैलाने की आवश्यकता है। वहीं संयोजक हेम आर्य ने नई पीढ़ी से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। सह-संयोजक भुवन ने कहा कि अंबेडकर साहब ने देश को एक नई दिशा देने का कार्य किया। इस अवसर पर तरकशील सोसाइटी पंजाब के रामकुमार तथा साइंस फॉर सोसाइटी के मदन मेहता ने भी अपने विचार रखते हुए अंधविश्वास और चमत्कारों के भ्रम पर वैज्ञानिक दृष्टिकोण से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में बसंत टम्टा, हेमन्नत कुमार, संजय कुमियाल, सागर टम्टा, जमन राम, महेश चंद्र, दिनेश पांडेय, अंजू, लोकेश सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular