सल्ट-गोविन्द रावत

पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कांग्रेस नेता अमित पाल सिंह रावत ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि सल्ट विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान तेजी से चल रहा है और पार्टी पूरी तरह एकजुट है। बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुटता के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे हुए हैं। पार्टी जनहित के मुद्दों सड़क, शिक्षा व्यवस्था और क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता मौजूदा स्थिति से बदलाव चाहती है और 2027 के विधानसभा चुनाव में इसका असर देखने को मिलेगा।

