जागो! हरियाणा/ब्यूरो रिपोर्ट

हरियाणा के रोहतक जिले के मोखरा गांव में जमीनी विवाद के चलते 52 वर्षीय किसान ओमबीर उर्फ ओमला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर एक महिला सहित आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।हरियाणा के रोहतक जिले के गांव मोखरा में शुक्रवार की रात जमीनी रंजिश के चलते एक किसान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। किसान की पहचान 52 वर्षीय ओमबीर उर्फ ओमला के रूप में हुई है। पुलिस ने किसान के बेटे की शिकायत पर एक महिला समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक, मोखरा खेड़ी निवासी विजय उर्फ सोनू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी चार एकड़ खेती की जमीन है। 29 मई को वह अपने घर पर था और रात करीब सवा 11 बजे उनके घर गांव के मोनू व सूरज आए व बताया कि तुम्हारे पिता गोगापीर मंदिर गेट के सामने गली में लहूलुहान अवस्था में पड़े हुए हैं।इसके बाद वह मौके पर पहुंचे, जहां उनके पिता के सिर में गंभीर चोट लगी थी और वह गली में पड़े थे। उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। स्वजन उसे अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। विजय ने बताया कि उसके चाचा जयबीर की दूसरे पक्ष को बेची गई चार बीघा जमीन को लेकर रंजिश चल रही है।इस संबंध में अप्रैल महीने में भी एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमे दर्ज हुए थे। इसी रंजिश के चलते शुक्रवार रात को फूल सिंह के बेटे समेत आठ लोगों ने उनके पिता की रॉड और लाठी से वार कर हत्या कर दी। फिलहाल, पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

