Sunday, May 31, 2026
HomeNation WiseUttar Pradeshएनकाउंटर में ढेर असद की तरह हो बाकी हत्यारों का भी हाल',...

एनकाउंटर में ढेर असद की तरह हो बाकी हत्यारों का भी हाल’, सूर्या की मां का आया पहला बयान; उठाई एक और बड़ी मांगजागो!

जागो! उतरप्रदेश/ब्यूरो रिपोर्ट

गाजियाबाद में ईद के दिन सूर्या की हत्या के मुख्य आरोपी असद को मुठभेड़ में मार गिराया। सूर्या की मां ने बाकी हत्यारों का भी एनकाउंटर करने की मांग की है।उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में खोड़ा थाना क्षेत्र के नवनीत विहार में ईद के दिन हुई सूर्या की हत्या के मुख्य आरोपी असद को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है।यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है, जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को ही अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा था कि अगर आपसे नहीं संभल रहा है तो बता दो। इसके चंद घंटों बाद ही गाजियाबाद पुलिस ने सूर्या हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई कर दी।असद की मौत पर सूर्या की मां का बयान
उधर, गाजियाबाद पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारे गए मुख्यआरोपी असद की मौत पर सूर्या की मां सरोज का बयान सामने आया है। सूर्या की मां का कहना है कि अन्य आरोपियों का भी इसी तरह से एनकाउंटर हो। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जबकि दो अन्य युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी।हत्यारों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग
सूर्या की मां सरोज ने गाजियाबाद पुलिस से मांग की है कि हत्यारोपियों के घर पर बुलडोजर भी चलना चाहिए। ईद के दिन कुर्बानी दिखाने के बहाने से बुलाकर सूर्या पर चाकू से हमला किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूर्या की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश
बता दें कि सूर्या की हत्या को लेकर हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश है। जब शनिवार को सूर्या का शव घर पहुंचा था तो हिंदू संगठन के लोगों ने उनके पर पहुंच कर हत्यारोपियों पर जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular