Sunday, April 19, 2026
HomeNation WiseUttarakhandलमगड़ा में गैस संकट गहराया, ग्रामीणों में आक्रोश; एक हफ्ते में आपूर्ति...

लमगड़ा में गैस संकट गहराया, ग्रामीणों में आक्रोश; एक हफ्ते में आपूर्ति न हुई तो घेराव की चेतावनी

कांग्रेस नेता दीवान सतवाल ने भाजपा सरकार पर गांवों की उपेक्षा का लगाया आरोप

अल्मोडा-गोविन्द रावत

लमगड़ा विकास खंड के अंतर्गत कई गांवों में रसोई गैस की आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस जिला महासचिव दीवान सतवाल ने इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए कहा कि तीन माह बीत जाने के बावजूद गैस वितरण सुचारू नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि “देश की आत्मा गांव में रहती है”, लेकिन वर्तमान समय में यह केवल भाषणों तक सीमित रह गया है। उनका आरोप है कि सरकार द्वारा विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं में गांवों की लगातार उपेक्षा की जा रही है, जबकि अधिकांश बजट शहरों और कस्बों में खर्च हो रहा है। दीवान सतवाल ने बताया कि लंबे संघर्ष और आंदोलनों के बाद लमगड़ा क्षेत्र के विभिन्न लिंक मोटर मार्गों पर गैस वाहन की सुविधा शुरू हुई थी, लेकिन वर्तमान में स्थिति फिर से खराब हो गई है। दर्जनों गांवों में गैस की किल्लत बनी हुई है, जबकि शहरों में नियमित आपूर्ति जारी है। इस समस्या से छाना ढौरा, अनरियाकोट,कतियारी,असोटा,
सिलखोडा, भैसोड़ा,रतखान,चौमु, सत्यों,रालाकोट, तुलेडी,कलटानी,सिरसोडा,धारिरौ,
पहौडा,देवनौला,कपकोट,मलाडी,
तोली,गौना,भटखोला,पुतरा,
ठानामठेणा,उडयूडा,मेलखोल,बलमा,छतोला,नौरा,बघाड़,टकोली,
खरसु, सहित लगभग तीन दर्जन गांव प्रभावित हैं। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर गैस सिलेंडर की आपूर्ति बहाल नहीं की गई, तो क्षेत्रीय जनता के साथ गैस कार्यालय और गोदाम का घेराव किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular