Thursday, April 23, 2026
HomeRajnitiडीडीएम स्कूल का सीबीएसई 10वीं परिणाम शत-प्रतिशत, आयुष्मान विशिष्ट रहे अव्वल

डीडीएम स्कूल का सीबीएसई 10वीं परिणाम शत-प्रतिशत, आयुष्मान विशिष्ट रहे अव्वल

दौलतपुर चौक-भूपेंद्र डडवाल

गगरेट क्षेत्र के प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान डीडीएम स्कूल ने इस वर्ष सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत (100%) परिणाम हासिल किया है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर न केवल अपने अभिभावकों बल्कि पूरे संस्थान का नाम रोशन किया है।
परीक्षा परिणाम में आयुष्मान विशिष्ट ने 92% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। विनायक ने 87% अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि इशिका और युवन ठाकुर ने 84%-84% अंक लेकर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के अवसर पर विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल देखने को मिला। विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्टाफ के बीच मिठाई बांटकर इस सफलता का जश्न मनाया गया, जिससे पूरे संस्थान में उत्साह और उल्लास का वातावरण बना रहा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्टाफ को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि डीडीएम स्कूल हमेशा से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है और भविष्य में भी ऐसे ही उत्कृष्ट परिणामों की उम्मीद है।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने और नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित किया

RELATED ARTICLES

Most Popular