Wednesday, June 10, 2026
HomeHImachal NewsUnaशपथ ग्रहण से पूर्व पवन नंबरदार ने लिया धूमल का आशीर्वाद

शपथ ग्रहण से पूर्व पवन नंबरदार ने लिया धूमल का आशीर्वाद

अम्बोटा वार्ड के नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य ने समीरपुर में प्रो धूमल के इलावा सांसद अनुराग ठाकुर से भी की मुलाकात

जागो! ऊना,दौलतपुर चौक ( संजीव डोगरा )

जिला परिषद अम्बोटा वार्ड से नवनिर्वाचित सदस्य पवन नंबरदार ने शपथ ग्रहण समारोह से पूर्व समीरपुर पहुंचकर पूर्व जिला पार्षद सुशील कालिया के साथ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार धूमल का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ नेता से क्षेत्र के विकास, जनसेवा तथा संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त किया। साथ ही उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर से भी आत्मीय भेंट की।पूर्व जिला पार्षद सुशील कालिया ने कहा कि मुलाकात के दौरान संगठन, विकास कार्यों तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।के सीसी बी के पूर्व निदेशक एवम नव निर्वाचित जिला पार्षद पवन नंबरदार ने कहा कि वरिष्ठ नेतृत्व का स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद उन्हें क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने तथा विकास कार्यों को प्राथमिकता देने के लिए निरंतर प्रेरित करता है। उन्होंने विश्वास जताया कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में जनसेवा, विकास और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

इस अवसर पर पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, पूर्व जिला भाजपा महासचिव विजय चौधरी, विकास विक्की सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन : समीरपुर में पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर से आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त करते जिला परिषद अम्बोटा वार्ड के नवनिर्वाचित सदस्य पवन नंबरदार, पूर्व जिला पार्षद सुशील कालिया व अन्य।

RELATED ARTICLES

Most Popular