Wednesday, April 15, 2026
HomeRajnitiसर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु बसोली ग्राम पंचायत में जागरूकता शिविर आयोजित

सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु बसोली ग्राम पंचायत में जागरूकता शिविर आयोजित

ऊना-ब्यूरो रिपोर्टर

जिला मुख्यालय की नजदीकी ग्राम पंचायत बसोली में मंगलवार को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर गांव की प्राइमरी हेल्थ सेंटर के मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर ललित कुमार ने मौजूद लोगों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर चलाए जा रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान की जानकारी दी और आह्वान किया कि वह इस टीकाकरण के लिए चयनित वर्ग की बालिकाओं को अवश्य टीका लगवाएं। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अनु ठाकुर ने भी विशेष रूप से भाग लेकर केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं इस अभियान की जानकारी साझा की। कार्यक्रम में फार्मासिस्ट महेंद्र कुमार, बैंक से पल्लवी और नागेश कुमार बेबी, ममता रानी ,बलविंदर कौर ,शशि बाला,परवीन सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular