Tuesday, April 14, 2026
HomeRajniti“सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा: गुरपलाह साहिब में स्वास्थ्य शिविर, 90 मरीजों को...

“सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा: गुरपलाह साहिब में स्वास्थ्य शिविर, 90 मरीजों को मिला लाभ”मुफ्त जांच व परामर्श से ग्रामीणों को राहत

हरोली-संवाददाता

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से गांव व पंचायत गुरपलाह साहिब में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर सांसद अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन में तथा आशा वर्कर व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से लगाया गया।

शिविर के दौरान 90 मरीजों की ओपीडी की गई तथा 45 विभिन्न टेस्ट किए गए। मरीजों को मुफ्त जांच, दवाइयां और स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया गया।

स्वास्थ्य टीम ने मौके पर ही मरीजों की जांच कर उन्हें उचित उपचार और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस शिविर में डॉ. प्रदीप के नेतृत्व में टीम ने सेवाएं दीं, जबकि रुचि, मनीष और निहाल ने सहयोग किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular