दैनिक जागो वर्ल्ड ! ऊना

हरोली से भाजपा नेता प्रो राम कुमार ने कहा कि सामुदायिक केंद्र भदसाली की हालत कांग्रेस सरकार की अनदेखी के चलते बहुत ही खस्ता हो गई है । अस्पताल के मुख्य द्वार से लेकर इसके भवन चारों तरफ़ केवल कीचड़ और पानी ही देखने को मिलता है। थोड़ी सी बारिश होने पर अस्पताल के आगे घुटनों तक पानी खड़ा हो जाता है जिसके चलते ना केवल अस्पताल का स्टाफ़ बल्कि मरीज़ों को भी अस्पताल में दाखिल होना मुश्किल हो जाता है ।पूर्व जय राम सरकार में लोगों की मांग पर इस सामुदायिक केंद्र में स्वास्थ्य सेवाएं दी रात शुरू कर दी गई थी । पूर्व भाजपा सरकार के समय इसके भवन जीर्णोधार की योजना बनाई गई थी लेकिन सरकार बदलने के बाद कांग्रेस सरकार ने इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया ।बड़े दुख का विषय है कि स्थानीय विधायक मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेश का उप मुख्यमंत्री होने के बाबजूद इस जन समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया और ना ही इस गंभीर समस्या को गंभीरता से लिया ।प्रदेश के उप मुख्यमंत्री का यह रबैया बहुत ही निंदनीय है । प्रो राम कुमार ने कहा कि अगर सरकार ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की तो सथानीय लोगों को साथ लेकर आंदोलन करने को हमे मजबूर होना पड़ेगा ।
