Wednesday, April 15, 2026
HomeHImachal NewsKangraसुक्खू सरकार ने प्रदेश को आर्थिक और प्रशासनिक रूप से बर्बाद किया:...

सुक्खू सरकार ने प्रदेश को आर्थिक और प्रशासनिक रूप से बर्बाद किया: राकेश शर्मा

धर्मशाला-राकेश कुमार

भाजपा प्रवक्ता राकेश शर्मा ने कांग्रेस की सुक्खू सरकार पर प्रदेश को आर्थिक और प्रशासनिक रूप से बर्बाद करने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया बेरोजगारों को कोई स्थाई नौकरी नहीं दी गई, विकास कार्य ठप पड़ें हैं, जिससे पहाड़ी प्रदेश वित्तीय आपातकाल की तरफ जा रहा है। राकेश शर्मा ने आरोप लगाया कि सुक्खू सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा आज पूरे प्रदेश की जनता भुगत रही है। प्रदेश का कोई जिला ऐसा नहीं है, जहां पर लगातार धरने प्रदर्शन न हो रहें हों। कांग्रेस ने चुनाव में केवल वोट लेने के लिए जो गारंटियां प्रदेश के युवाओं, महिलाओं और किसान को दी थी वह आज तक पूरे नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा सरकार ने सभी गारंटियों को ठंडे बस्ते में डाल दिया है, लेकिन जो गारंटियां नहीं दी थी, वो संस्थान बंद करके और जनविरोधी निर्णय लेकर दिखाया। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियां और पेंशनर्स के देय भुगतान पर रोक लगा कर बैठ गई है।
राकेश शर्मा ने कहा हिमाचल का खजाना फिजूलखर्ची और सीपीएस पदों पर बर्बाद किया गया, जबकि जनता बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। सरकार की घोषणाओं को खोखला बताते हुए कहा कि महिलाओं को 1500 रुपये महीना देने का वादा कागजों तक सीमित है। सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार उद्योगों को बर्बाद करने और उन्हें प्रदेश से बाहर भेजने के लिए योजना बंद तरीके से कम कर रही है

RELATED ARTICLES

Most Popular