Wednesday, April 15, 2026
HomeHImachal NewsKangraमनु चौधरी का टीजीटी (मेडिकल) में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर...

मनु चौधरी का टीजीटी (मेडिकल) में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर !

कांगड़ा/जवाली-राजेश कतनौरिया

विकास खंड फतेहपुर की ग्राम पंचायत पट्टा-जाटियां के गांव पपलाह की होनहार बेटी मनु चौधरी ने टीजीटी (मेडिकल) परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनके चयन से पूरे इलाके में खुशी का माहौल है।
मनु चौधरी, सुपुत्री बलवीर सिंह, ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पहली से पांचवीं कक्षा तक एसवीएन मॉडल स्कूल ऊना से प्राप्त की। इसके बाद छठी से बारहवीं तक की पढ़ाई डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऊना से पूरी की। आगे की शिक्षा के तहत उन्होंने स्नातक की डिग्री चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर से हासिल की। इसके पश्चात वैश्णो ग्रुप ऑफ कॉलेज, थपकौर से बीएड तथा केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला से एमएससी (वौटनी) की पढ़ाई पूरी की।
मनु चौधरी ने बताया कि उन्होंने बंसल अकादमी से ऑनलाइन कोचिंग लेकर दिन-रात कड़ी मेहनत की और मात्र 6 महीनों की तैयारी में ही पहले प्रयास में आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण कर टीजीटी (मेडिकल) में सफलता प्राप्त की।
उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने पिता सेवानिवृत्त जूनियर इंजीनियर बलवीर चौधरी, माता सुलक्षणा देवी, भाई पंकज चौधरी (आईपीएच विभाग में एसडीओ) तथा अपने गुरुजनों को दिया, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से यह सफलता संभव हो सकी।
मनु की इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने गर्व व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular