Tuesday, April 14, 2026
HomeHImachal NewsUnaसोशल मीडिया पेज संचालक की सड़क हादसे में मौत, क्षेत्र में शोक...

सोशल मीडिया पेज संचालक की सड़क हादसे में मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

ऊना/कुटलैहड़

जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के लठियाणी में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को गहरे शोक में डुबो दिया है। “आवाज कुटलैहड़” सोशल मीडिया पेज के संचालक एवं दैनिक जागो वर्ल्ड के पत्रकार विनोद कुमार की एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विनोद कुमार अपने कार्यालय से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद स्थानीय युवाओं ने मानवता का परिचय देते हुए उन्हें सिविल अस्पताल बंगाणा पहुंचाया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया।
लेकिन गंभीर चोटों के कारण डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद देर रात उनका निधन हो गया। इस दुखद घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
मृतक का पोस्टमार्टम आज ऊना में किया जाएगा। इसके उपरांत उनके पैतृक गांव घट्टी तनोह में दोपहर तक अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विनोद कुमार अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। उनका बेटा और बेटी चंडीगढ़ में कार्यरत हैं, जबकि उनकी पत्नी बिलासपुर में नौकरी करती हैं।
इस दुखद घटना पर हिमाचल प्रदेश यूनियन जर्नलिस्टस ,के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंद्र देव आर्य ,पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज कतना, जिला संगठन मंत्री जतिंद्र शर्मा,प्रवक्ता संदीप शर्मा पंडित,जिला अध्यक्ष भारत भूषण, जिला उपाध्यक्ष अशोक चौधरी,जिला महा मंत्री स्पर्श शर्मा,जिला सह सचिव वंश जसवाल,जिला कोषाध्यक्ष ज्योति स्याल, व
इस के साथ साथ, पांचों मंडलों के अध्यक्ष वी महामंत्री व तमाम प्रदेश जिला ,व मंडल कार्यकारणी के सदस्यों ने शोक प्रकट करते हुए अपनी संवेदनाएं परिवार के प्रति प्रकट की हैं। दौलत पुर इकाई अध्यक्ष गुरदेव सिंह तखी,राकेश जंघा,दीपक जसवाल, दिनेश शर्मा,सतविंदर सिंह,व अन्य साथियों ने शोक प्रकट किया हैं।वहीं प्रेस क्लब बंगाणा के अध्यक्ष अनिल ठाकुर, विपण सजन, अजय शर्मा, राकेश कुमार, राजेश शर्मा, शकुंतला देवी के सहित विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।
क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव आर्थिक सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।
वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में यातायात नियमों को सख्ती से लागू करने और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular