दैनिक जागो वर्ल्ड !

“स्वच्छता पखवाड़ा 2026 कार्यक्रम,” के अंतर्गत रा वा मा पाठशाला जटहेड़ी में हाथों को सही तरीक़े से धोना सिखाया गया। टीजीटी मेडिकल श्रीमती कंचन लता ने बताया कि हाथों की सही तरीके से सफाई करना और व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखना कई गंभीर बीमारियों और संक्रमणों से बचने का सबसे असरदार और आसान तरीका है।
उन्होंने छात्रों को लाइव डेमो देकर हाथों को सही तरीके से साफ करने का ‘SUMAN-K’ (सुमन-के) एक आसान और यादगार तरीका है बताया, जिसमें हर अक्षर का एक खास मतलब होता है।
SUMAN-K’ का अर्थ और चरण:S (सीधा ): पहले साबुन और पानी लगाकर दोनों हथेलियों को आपस में सीधा करके अच्छी तरह रगड़ें।
U (उल्टा ): एक हाथ की हथेली से दूसरे हाथ की उल्टी तरफ (पीठ) और उंगलियों के बीच की जगहों को अच्छे से साफ करें।
M (मुट्ठी ): दोनों हाथों की मुट्ठियों को बंद करके दूसरे हाथ की हथेली पर अंदर की तरफ घुमाकर रगड़ें।

A (अंगूठा ): दोनों हाथों के अंगूठों को अच्छी तरह से पकड़कर घुमाते हुए साफ करें।
N (नाखून ): उंगलियों के नाखूनों को हथेलियों पर रखकर अच्छी तरह रगड़कर साफ करें।
K (कलाई ): अंत में दोनों हाथों की कलाई को ठीक से रगड़कर साफ करें।
कक्षा दसवीं की छात्रा रक्षिता ने इस पूरी क्रिया को सबके सामने दोहराया। प्रिंसिपल श्री विजय कुमार ने उपस्थित छात्रों/ शिक्षकों को बताया कि हाथों को साफ करते समय कम से कम 20 से 30 सेकंड तक साबुन से अच्छी तरह मलना चाहिए, ताकि सारे कीटाणु और बैक्टीरिया पूरी तरह निकल जाएं।
@शशि पाल प्रवक्ता इतिहास
