जागो!ऊना:ब्यूरो रिपोर्ट

ऊना: हिमोत्कर्ष परिषद द्वारा अमोदिनी महिला सशक्तिकरण सेवा प्रकल्प के तहत बचत भवन ऊना में रविवार को वर्ष 2026-27 के लिए चयनित 43 पात्र (विधवा) महिलाओं को 96750 रुपए का नि:शुल्क राशन वितरित किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि के रुप में राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज ने शिरकत की और अपने कर कमलों से महिलाओं को राशन वितरित किया। उन्होंने राशन वितरण कार्यक्रम में सहयोग के रुप में अपनी तरफ से परिषद को एक लाख रुपए भी प्रदान किए। उन्होंने कहा कि जरुरतमंद परिवारों की मदद कर हिमोत्कर्ष परिषद सराहनीय कार्य कर रही है। परिषद इसके अलावा भी समाजसेवा के अनेकों कार्य करती है। उन्होंने कहा कि पात्र लोगों की मदद करना सच्ची इंसानियत है। उन्होंने कहा कि समाज को स्वयं आगे बढक़र अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। सरकारों पर सब कुछ छोड़ देना उचित नही है। उन्होंने कहा कि हिमोत्कर्ष परिषद द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में किये जा रहे प्रयास सराहनीय है। इससे पहले हिमोत्कर्ष परिषद के प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर ने परिषद द्वारा किए जा रहे कार्यो पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाजसेवा के पुनीत कार्य में सहयोग करने वाले सभी दानी सज्जन बधाई व साधुवाद के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2013 से शुरु इस प्रकल्प के तहत पिछले 13 वर्षो में दानवीर लोगों के सहयोग से 741 पात्र विधवा महिलाओं को 62 लाख रुपए का राशन वितरित किया जा चुका है। नए सत्र 2026-27 के लिए 43 महिलाओं को चुना गया हंै। इन महिलाओं को अप्रैल 2026 से लेकर मार्च 2027 तक हर महीने सहायता के रुप में राशन वितरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रकल्प में परिषद को दानवीर सहयोगियों का लगातार सहयोग प्राप्त हो रहा है। जिसके लिए परिषद उनका आभार व्यक्त करती है। कार्यक्रम को परिषद महासचिव नरेश सैनी व जिलाध्यक्ष कर्णपाल मनकोटिया ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज ने उपस्थित लोगों को अपना आर्शीवाद दिया व प्रभु भजन गाकर सबको भक्ति रंग में भी सराबोर किया।
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में परिषद के प्रदेश महासचिव ठाकुर यशपाल सिंह, नरेश सैनी, डा. रविंद्र सूद, कुलदीप दयाल, विजय साहनी, जिलाध्यक्ष कर्णपाल सिंह मनकोटिया, रजनीश डोगरा, कृष्णपाल शर्मा, मुनिंद्र अरोड़ा, अश्वनी सैनी, एमएम गर्ग, संजीव अग्रिहोत्री, रजनीश लुंबा, अजय ठाकुर, निशांत चौधरी, राज कुमार, मणि कुमार, चंद्रशेखर शर्मा, वीके धीमान, अशोक ऐरी, मोहन सैनी, सरदार इंद्रजीत सिंह, सरदार ज्ञान सिंह, ई. एचएन सेठी, मदन मनकोटिया, सुरेश शर्मा, नरेंद्रजीत सिंह राणा, केपी सूद, ओंकार चंद शर्मा, डा. जागृति दत्ता, सुदेश अरोड़ा, महिंद्र वर्मा, अजय शर्मा, रविंद्र नाथ शारदा, सुधीर चौधरी, मंजू मनकोटिया, रमा कंवर, कविता गोयल, रंजू देवी, मीना ठाकुर, निशा, रेखा जसवाल, सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
इन महिलाओं को मिलेगा राशन
लोअर बसाल से रक्षा देवी, लोअर बसाल से संतोष कुमारी, धर्मपुर से सुमन, ईसपुर से सरला देवी, वार्ड नंबर 8 ऊना से राज कुमारी, वार्ड 11 पुलवाला बाजार ऊना से सुषमा, संतोषगढ़ से अनु बाला, भदौड़ी से राज रानी, नंगड़ा से अनुराधा, सुनेहरा से कांता देवी, भदौड़ी से अंजु रानी, शिववाड़ी से राज कुमारी, भदसाली से रेखा देवी, वार्ड नंबर 10 ऊना से रजनी, दियाड़ी से प्रतिभा देवी, सैंसोवाल से पूनम देवी, चौकीमन्यार से सुदेश कुमारी, पंडोगा से सोमा देवी, ठठल से बख्शो देवी, आबादा बराना से निर्मला देवी, खानपुर से कमलेश, अरनियाला से उषा देवी, लमलैहड़ी से किरण देवी, नंगड़ा से सीता देवी, आबादा बराना से रीना रानी, कुठार खुर्द से भगवती, चताड़ा खास से अंजना, आबादा बराना से रजनीश कुमारी, बसदेहड़ा से इंदु बाला, नंगल खुर्द से रीटा देवी, कर्मपुर से भोली देवी, पंजावर से जीवन कुमारी, धुसाड़ा से ममता देवी, कोटला खुर्द से सुनीता देवी, मंलागढ़ से उषा देवी, मंलागढ़ से रोशनी देवी, रैंसरी से राधा रानी, लमलेहड़ा से सुधा शर्मा, पंडोगा से रितु बाला, पोलियांबीत से मंजीत कौर, बहडाला से सोनिया राणा, अपर बसाल से दीपा रावत, मल्लुवाल से उषा देवी शामिल हैं।
